गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज नवापारा तहसील इकाई का सोमवार को चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें रवि शंकर साहू(पटवारी) को आगामी तीन वर्ष के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज नवापारा तहसील ईकाई का निर्वाचन मनहरण वर्मा पीठासीन अधिकारी,मेघनाथ यादव, मानिक साहू,संजय वडंलकर, के कुशल नेतृत्व में चुनाव का कार्य निर्विघ्न सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ जनों में झब्बू लाल देवांगन, प्रथम अध्यक्ष, एस.आर.सोन वरिष्ठ मार्गदर्शक,यशवंत साहू इंजिनियर, दशरथ कंसारी,नीलमन साहू वर्तमान अध्यक्ष महोदय,संतलाल साहू ,पवन यदु,राजेश पाटकर, डॉ.टीकम वर्मा,शिवराम,कौशल चन्द्राकार, कन्हैया गुरु जी,शिव तिवारी महराज, प्रेमलाल सेमरा,लुकु राम,भरोसी राम तर्री,मोहनलाल मानिकपन, मधुसूदन बरीवाला,हरि राम साहू,रमेश सोनी (बिजली विभाग), गजानन गुप्ता, दीपक शर्मा,डॉ सुरेश बधेल,तुलाराम वर्मा,बाला राम साहू, नीलकंठ साहू, आनंद कुमार साहू,कुंजूराम यदु,सूरदास मानिक पुरी,राजेन्द्र दीवान महराज चंपारण,भगवानी राम तर्री, राम खिलावन साहू सेमरा, रामचंद्र साहू पोंड,इच्छा राम महराज, सहित लगभग 84 मतदाताऔ का भरपूर समर्थन रहा। सभी ने नये अध्यक्ष का मंगल तिलक लगाकर स्वागत किया। मौके पर चुनाव अधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किये। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए रविशंकर साहू ने सभी को प्रणाम करते हुए सबके सहयोग से पेंशनर संघ को शीर्ष उंचाई पर पहुंचाकर सभी के सुख-दुख में साथ देने का आश्वासन देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


