गरियाबंद

एक बार फिर नवोदय परीक्षा में आईपीएचएस छुरा के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
19-Mar-2026 3:32 PM
एक बार फिर नवोदय परीक्षा में आईपीएचएस छुरा के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

इस बार छ: विद्यार्थियों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

छुरा, 19 मार्च। गरियाबंद जिले के छुरा नगर के तुमगांव में स्थित इंडियन पब्लिक हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित करते हुए सत्र 2026-27 के लिए नवोदय विद्यालय में एक-दो नहीं बल्कि छ: विद्यार्थियों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

नयोदय परीक्षा में कामयाबी पाने का इतिहास इंडियन पब्लिक हाई स्कूल के विद्यार्थियों के लिए हमेशा से स्वर्णिम ही रहा है। सत्र 2018-19 से लेकर सत्र 2025-26 तक कुल 30 विद्यार्थियों ने अपनी काबीलियत साबित किया है। इसके अलावा करीब 15 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल परीक्षा और प्रयास स्कूल परीक्षा जैसे अन्य प्रतिस्पर्धक परीक्षा उत्तीर्ण की है।

सत्र 2026-27 के लिए जिन्होंने अपनी ख्याति से पूरे स्कूल का नाम रोशन किया है, उनमें तनुजा सोरी पिता  तिलक राम सोरी, वैष्णवी साहू पिता तरुण कुमार साहू, वेदांश ध्रुव पिता जितेंद्र कुमार ध्रुव, झावेश साहू पिता लालजी साहू, किंजल दिवान पिता जगदीप राम दिवान, गीतिका पिता माखन लाल ध्रुव है।

विद्यार्थियों की इस कामयाबी पर सभी पालकगणों ने बच्चों को बधाई दी है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाईयों का तांता लग गया है।

स्कूल संचालक ने इस उपलब्धि पर बच्चों और पालकों को शुभकामनाएं प्रेषित की है और कहा है कि हमारा हमेशा से उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयुक्त शिक्षण व्यवस्था करना रहा है और उसी दिशा में हम हमेशा प्रयासरत रहे है और आगे भी प्रयासरत रहेंगे।

शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने भी विद्यार्थियों की कामयाबी पर हर्ष जाहिर किया है और सभी विद्यार्थियों के साथ साथ पालकों को भी शुभकामनाएं दी है।

साथ ही विद्यालय परिवार से प्रीतम साहू (संस्था प्रमुख), रेवेंद्र दीक्षित (एचओडी), शशि तिवारी (प्राचार्य), प्राची साहू(विद्यालय प्रबंधक), नंदेश्वरी साहू, सोनिया सोनी, मंगला राजपूत, मनोज साहू, यमुना नेताम, प्रेरणा साहू, दिशा साहू, रागिनी यादव, कीर्ति पटेल, ऊषा यादव, भारती यादव, शैलेंदी साहू, नाहिद खान, मुस्कान चंद्राकर, सिमरन बानो, मोनिका यादव, कन्हैया सोनवानी, मोहेंद्र ध्रुव, प्रियंका चंद्राकर, चित्ररेखा यदु, गुंजीता साहू, एकता शर्मा, अंजुरानी द्विवेदी, प्रीति सेन, सुनीता यादव, डिगेश बघेल एवं समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थीयों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


अन्य पोस्ट