गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 18 मार्च। विकासखंड राजिम-फिंगेश्वर में शिशु संरक्षण माह 17 मार्च से 21 अप्रैल तक आयोजित होगा। जिसका शुभारंभ 17 मार्च मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम में जीवन दीप समिति के सदस्य सुश्री छाया राही,सोमनाथ पटेल एवं उपस्थित समस्त पार्षद गण सुरेश पटेल,बलराम यादव,पार्षद प्रतिनिधि कुलेश्वर साहू,यशवंत निराला के द्वारा बच्चों को विटामिन ए पिलाकर व आयरन सिरप वितरण कर किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर स्नेहलता हुमने ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबंद डॉक्टर यू.एस.नवरत्न के निर्देशन में पूरे गरियाबंद जिला एवं विकासखंड फिंगेश्वर में 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक शिशु संरक्षण माह आयोजित किया जाएगा जिसमें विकासखंड के 13320 बच्चों को विटामिन ए व 14212 बच्चों को आयरन सिरप पिलाया जाएगा। शिशु संरक्षण माह में हमारे ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा 6 माह से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को आयरन सिरप दिया जाएगा। 9 माह से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए का सिरप पिलाया जाएगा।
यह कार्यक्रम सभी आंगनबाड़ी केंद्रों हमारे सभी उपस्वास्थ्य केंद्रों सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित होगा। इस दिन नजदीकी सत्र स्थल जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य संस्था में मितानिनों के माध्यम से बच्चों को बुलाकर उनके पालक की उपस्थिति में आयरन सिरप वितरण किया जाएगा साथ ही बच्चों को उम्र अनुसार विटामिन ए का डोज दिया जाएगा। आयरन सिरप बच्चों में होने वाले कुपोषण एनीमिया को दूर कर बच्चों को चुस्त तंदुरुस्त बनाता है साथ ही विटामिन ए बच्चों में होने वाले रतौंधी रोग से रक्षा करता है बच्चों की नेत्र ज्योति को बढ़ाता है, साथ ही इस दिन 0 से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन लिया जाएगा।
बच्चों में होने वाले कुपोषण की पहचान किया जाएगा कुपोषित बच्चों को उचित देखभाल हेतु एनआरसी गरियाबंद भेजा जाएगा साथ ही बच्चों में कुपोषण एनीमिया की पहचान हेतु बच्चों का हीमोग्लोबिन टेस्ट भी किया जाएगा उम्र वाइस ड्यू वाले बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा गर्भवती की जांच किया जाएगा।
सभी पालक मितानिन व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर अपने बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य संस्था या आंगनबाड़ी केंद्र में ले जाकर इसका लाभ अवश्य दिलाए ताकि बच्चों में होने वाले खून की कमी एनीमिया रतौंधी को दूर कर बच्चों को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाया जा सके शासन की बहुत ही महती योजना है सभी पालक इसका लाभ अपने बच्चों को अवश्य दिलवाएं। शुभारंभ अवसर पर नगर पर्यवेक्षक शेषराव भोजने आरएचओ मंजू वर्मा, शिप्रा टीकेदार अन्य समस्त अधिकारी कर्मचारीगण मितानिन रुबीना परवीन,कुलेश्वरी साहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चे व उनके माता पिता उपस्थित थे। जीवन दीप समिति के सदस्य सुश्री छाया राही व सोमनाथ पटेल ने अपने उदबोधन में समस्त नागरिकों से अपील किया है कि अपने बच्चों के स्वास्थ्य वृद्धि व विकास के लिए अपने बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर विटामिन ए व आयरन सिरप अवश्य पिलाए शासन की महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं और एनीमिया कुपोषण को दूर करने में शासन का सहयोग करे