गरियाबंद

समोदा में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर शुरू
17-Mar-2026 2:54 PM
समोदा में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 17 मार्च। पंडित दीनदयाल उपाध्याय माह प्रशिक्षण अभियान 2026 भाजपा मंडल ग्राम समोदा में दो दिवसीय प्रशिक्षण सामुदायिक भवन में 16 मार्च से 17 मार्च को आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष परदेसी राम साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंद कुमार साहू, पीला राम निषाद जिला मंत्री,पूर्व मंडल अध्यक्ष लखन साहू,जिला उपाध्यक्ष दीपक बैस का आगमन हुआ। इस अवसर पर प्रथम सत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष परदेसी राम साहू ने ध्वजारोहण एवं वंदे मातरम छत्तीसगढ़ राज्य गीत गाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। तत्पश्चात् अपना विषय भाजपा का इतिहास विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

द्वितीय सत्र में जिला उपाध्यक्ष दीपक बैस ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देव कुमार साहू,जिला मंत्री पीला राम साहू,महामंत्री गजेंद्र वर्मा,विष्णु धीवर,बिसहत,प्रेमलाल साहू,मनोज कुमार वर्मा,नंदकुमार साहू,रिखी राम,शिव लहरे,संजय कुमार साहू,महेश कुमार साहू, मनहरण निषाद,डोमन साहू,पार्षद मोहन यादव,रोहित साहू,शंकरलाल वर्मा,अनिल टंडन,योगेश कुमार ओगरे,अंगेश्वर देवांगन,नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुलदीप वर्मा,जनक कोसले कलीराम साहू,राजु डहरिया, मिथुन वर्मा,राकेश साहू,धर्मेंद्र धीवार, धनेश धीवार,जितेन्द्र साहू,ललित गायकवाड़,प्रीतम जांगड़े, रमेश देवांगन,नंदलाल धीवर,मोहन वर्मा, विनोद पंसारी,निशीतकुमार अग्रवाल, अमर निषाद,सुरेश राम,चेतन साहू, आलोक चौधरी,दिपक वर्मा, सुन्दर सुर्यवंशी,गोबिंद,भुपेश ढीढी, नीलकंठ साहू,शालिकराम साहू, खेमन साहू,गोविंदराम साहू,रूपेश निर्मलकर, द्विज राम साहू दूज राम साहू मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, समारू साहू,जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी साहू, गंगा सेंद्रे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश्वरी देवांगन, गौरी बाई निषाद,शकुन बंजारे आदि कार्यकर्ताओं सम्मिलित हुए।


अन्य पोस्ट