गरियाबंद

साहू समाज ने मनाई कर्मा जयंती
15-Mar-2026 7:51 PM
साहू समाज ने मनाई कर्मा जयंती

नवापारा राजिम, 15 मार्च। स्थानीय परिक्षेत्र साहू समाज नवापारा द्वारा भक्ति और शक्ति की प्रतीक शिरोमणि माँ कर्मा की जयंती रविवार को माँ कर्मा मंदिर में बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई।

इस धार्मिक उत्सव में समाज के लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और माता के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का आरंभ माँ कर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ हुआ। उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तिमय भजनों के बीच मंदिर का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। जयंती के विशेष अवसर पर भगवान जगन्नाथ की प्रिय खिचड़ी का भोग माँ कर्मा को लगाया गया। महाप्रसाद के रूप में इस खिचड़ी का वितरण उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और राहगीरों को किया गया, जिसे सभी ने बड़े चाव से ग्रहण किया। इस गरिमामय धार्मिक आयोजन में परिक्षेत्र साहू समाज नवापारा के अध्यक्ष रमेश साहू, उपाध्यक्ष धनमती साहू, कन्हैया लाल साहू, मेघनाथ साहू, गैंद लाल साहू, रज्जू गुरुजी, संगठन सचिव ठाकुर राम साहू, भरोशी साहू, लच्छी साहू, डाहरू राम साहू,घनश्याम भगत, महिला प्रकोष्ठ से दुकलहीन साहू, भूमिका साहू, ललित साहू, नंदिनी साहू, व्यापार प्रकोष्ठ से अध्यक्ष डिगेश्वर साहू,आलोक डॉ.चन्द्रिका साहू, एवं युवा प्रकोष्ठ से दाऊ, तेजेश्वर, चेतन, गजेंद्र सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक और माताएं-बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट