गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 15 मार्च। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष परदेसी राम साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी किए जाने पर आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से देश के करोड़ों किसानों को सीधे आर्थिक सहायता मिल रही है इस योजना के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की राशि तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है जिससे किसानों को खेती के खर्चे में बड़ी राहत मिलती है।
उन्होंने कहा कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा देश के करोड़ों किसानों के खाते में 22वीं किस्त की राशि भेजा गया है जिससे किसानों को ?2000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुआ इससे खेती किसानों से जुड़े छोटे और सीमांत किसानों को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा की प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए संबल बनकर उभरी है उन्होंने प्रदेश के सभी किसानों की ओर से प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।