गरियाबंद

मोदी युग में महिला सशक्तिकरण ख्वाब नहीं हकीकत है - अशोक बजाज
14-Mar-2026 4:00 PM
मोदी युग में महिला सशक्तिकरण ख्वाब   नहीं हकीकत है - अशोक बजाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 14 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने कहा कि भारत की नारी ने हर युग में अपनी महानता सिद्ध की है। रामचरित मानस में माता सीता के त्याग एवं तपस्या की अमर गाथा हर नारी के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने अभनपुर क्षेत्र के ग्राम बेलर एवं भटगांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित रामकथा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास की भावना के कारण भारत की नारी और अधिक सशक्त होकर उभर रही है। महिला सशक्तिकरण के कारण देश में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी युग में महिला सशक्तिकरण ख्वाब नहीं हकीकत है। उन्होंने कहा कि रामायण प्रेरणादायी ग्रंथ है, इससे हमें कर्तव्य पथ पर चलने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि राम की भक्ति में ही राष्ट्र की शक्ति निहित है ।

श्री बजाज ने कहा कि वर्तमान दौर में पूरी दुनिया के देशों में अंतर द्वंद चल रहा है लेकिन भारत एक मात्र ऐसा देश है जहां शांति और सद्भाव है। अभी हमने शांतिपूर्वक होली मनाई, क्रिकेट का मैच भी निर्विघ्न हो रहा है, सारी गतिविधियां सामान्य गति से संचालित हो रही है लेकिन दुनिया के अनेक देश अशांति एवं अराजकता के कारण परेशान है। यह प्रभु राम की कृपा है हमारे देश को मोदी के रूप में सशक्त एवं कुशल नेतृत्व मिला है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अनिल साहू, माधव प्रसाद मिरी, ज्ञानप्रकाश चंद्राकर, अर्जुन धीवर, नेहरूलाल साहू, कृष्णकांत नामदेव, रवि वर्मा, खेमचंद साहू, तिलक यदु, घनश्याम रिगरी, गुलाब साहू, यशवंत साहू, बिसाहू राम साहू, राधेश्याम साहू, खेमलता प्रेमचंद साहू, डा लीलाराम साहू, घनश्याम निर्मलकर, फत्ते रिगरी, खुमेश यदु, प्यारी साहू, जितेंद्र निर्मलकर एवं नारायण साहू आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट