गरियाबंद

नगर धोबी समाज का होली मिलन समारोह
11-Mar-2026 4:34 PM
नगर धोबी समाज का होली मिलन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 11 मार्च। स्थानीय निषाद सामुदायिक भवन में नगर धोबी समाज का होली मिलन समारोह व नवगठित पदाधिकारी का चयन किया गया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में सम्हन लाल रजक ,डेरहा राम निर्मलकर, शिव निर्मलकर, वरिष्ठ जनों एवं सैकड़ों स्वाजाति बन्धुओं की उपस्थिति में संत गाडगे महाराज के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डेरहा राम निर्मलकर ने समाजिक बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हर समाज उन्नति की ओर है हम पिछड़ी जाति से है और हमें भी अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिय एक मजबूत संगठन की जरूरत है हमें अपने अधिकार के लिए आगे आना होगा अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए रचनात्मक कार्य करने की जरूरत है।

 बसंती रजक ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं का बोलबाला है। हमारी बेटीयां तीन कुलों का मान बढ़ातीं है। आज देश, परिवार और सरकार भी महिलाओं को अनेक योजनाओं के माध्यम से आत्म निर्भरता के अवसर दे रही है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में नये पदाधिकारी का गठन किया गया। सन्तोष दुर्जन निर्मलकर, अध्यक्ष, संतोष बबला निर्मलकर उपाध्यक्ष, जीवन निर्मलकर सचिव,ठाकुर राम निर्मलकर कोषाध्यक्ष साथ ही महिला प्रकोष्ठ में पुर्णिमा निर्मलकर अध्यक्ष, ललिता रजक उपाध्यक्ष, बसंती रजक सचिव, नीलम निर्मलकर कोषाध्यक्ष को सर्व सम्मति से समाज की ओर से जवाबदारी दी गई समाज सेवक रूप में लक्ष्मी निर्मलकर चयनित किए गए। इस समारोह के अंत में महिला पुरुष बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरके रजक व धन्यवाद सुधीर रजक ने किया।


अन्य पोस्ट