गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 2 मार्च। नवापारा में मकान निर्माण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक बदमाश ने एक महिला और उसके भतीजे के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने थाना गोबरा नवापारा में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी सहदेव कंसारी के खिलाफ एफ आईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, घटोरिया पारा निवासी करूणा 1 मार्च 2026 की सुबह करीब 10.45 बजे इंदिरा मार्केट के पास अपने नवनिर्माणाधीन मकान पर मौजूद थीं। आरोप है कि उसी दौरान सहदेव कंसारी मौके पर पहुंचा और मेरी जमीन पर घर क्यों बना रही हो कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने दीवार की ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं।
पीडि़ता का आरोप है कि मना करने पर सहदेव कंसारी ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और उससे मारपीट की। इतना ही नहीं, उसके पास मौजूद चाबी के गुच्छे में लगे धारदार वस्तु से भी हमला किया गया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे भतीजे संदीप राव को भी आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और पास में पड़े ईंट के टुकड़े से हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। पीडि़ता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस बीएनएस की धारा 118(1), 296, 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज किसा। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश जेल भेज दिया है।