गरियाबंद

सेठ फूलचंद अग्रवाल कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन
01-Mar-2026 9:50 PM
सेठ फूलचंद अग्रवाल कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 1 मार्च। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महा.में वार्षिक उत्सव 28 फरवरी को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रकुमार साहू विधायक अभनपुर,विशिष्ट अतिथि श्रीमती ओमकुमारी संजय साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा,एवं शासी.निकाय के अध्यक्ष मनमोहन अग्अग्रवापाध्यक्ष रमेश पहाडिय़ा, डॉ. राजेन्द्र गदिया, स्वरूपचंद टाटिया, अशोक गंगवाल, प्राचार्य डॉ.शोभा गावरी, भावना यश अग्रवाल की  उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि को मनमोहन अग्रवाल, रमेश पहाडिय़ा एवं अशोक गंगवाल ने पौधा देकर स्वागत किया तथा ओमकुमारी साहू को प्राचार्य डॉ.शोभा गावरी, भावना अग्रवाल एवं डॉ.मनोज मिश्रा ने पौधा देकर स्वागत प्राचार्य डॉ.शोभा गावरी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि इस वार्षिक स्नेह सम्मेलन अनुगूंज के माध्यम से हम विकसित भारत अभियान में अपना योगदान देने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम सतत प्रयास कर रहे है कि अपने अंचल में उच्च शिक्षा के साथ साथ सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में भी अपना पूरा योगदान दे पाए। विधायक इंद्र कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे प्रतिभागी बच्चों को मंच के माध्यम से आगे बढऩे का अवसर मिलता है, ये बच्चे ही हमारे स्वप्न दीर्घा हैं और आत्मनिर्भर भारत के अनुसार सतत आगे बढ़ रहे है। आज महाविद्यालयों में बहनों की संख्या ज्यादा है जो लगभग 75 प्रतिशत है। बहने और भाइयों से निवेदन है कि वे भी आगे बढ़े। बजट में किसानों, युवाओं,बहने योजनाएं रखी गई हैं। बहनों के लिए रानी दुर्गावती सम्मान लाया गया है वही लखपति दीदी सम्मान के लिए 5 करोड़ प्रावधान रखा गया है। गाँव और शहरी विकास के लिए अनेक प्रावधान है। वार्षिक स्नेह सम्मेलन हेतु बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत की तर्ज पर आधारित आपका स्नेह सम्मेलन अनुगूंज विकसित भारत की एक सराहनीय पहल है।

आगे उन्होंने कहा कि महा.से 6 विद्यार्थी आर्मी में चयनित हुए है और विभिन्न संकाय से विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उत्कृष्टता में यह सदैव आगे बढ़ रहा है महा. प्रबंधन को इस हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। विधायक इंद्रकुमार साहू को मनमोहन अग्रवाल, रमेश पहाडिय़ा एवं डॉ. शोभा गावरी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया वही अध्यक्ष ओमकुमारी साहू को भावना अग्रवाल एवं डॉ.मनोज मिश्रा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम की श्रृंखला में महा.के छात्र-छात्राओं चित्ररेखा साहू समूह ने अष्टमी गीत ईनृत्य जितेश कुमार छत्तीसगढ़ी नृत्य, दीपेश यादव गीत, सुमन पटेल व दिव्या देवांगन नृत्य, पूनम भांडेकर ददरिया, साक्षी एवं डॉली ने झांसी की रानी, संगीत साहू मराठी नृत्य,डॉली एवं समूह बारहमासी नृत्य, शिवानी निषाद समूह ने योगा पर मनमोहक प्रस्तुति दी। वही व्यासनारायण साहू, साक्षी भार्गव, विभव वैष्णव ने नृत्य, कौशल साहू एकल गीत, शुभम देवांगन समूह, गोपेश साहू एकल गीत, सुमन पटेल संस्कृति तिवारी,सानिया राजवंशी, हीरा देवदास के एकल गीत पर दर्शक झूम उठे। समस्त कार्यक्रम का संयोजन प्रो.महेन्द्रनाथ द्विवेदी के किया साथ ही कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रेरणा सोनी, लोमश साहू, गगन, संगीत साहू, दीक्षा रानी और कौशल साहू ने किया। महाविद्यालय उपप्राचार्य डॉ.मनोज मिश्रा ने समस्त कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय कर्मचारियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, पालकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट