गरियाबंद

भाजपाइयों को बूथ प्रबंधन व जनसंपर्क का दिया प्रशिक्षण
28-Feb-2026 3:21 PM
भाजपाइयों को बूथ प्रबंधन व जनसंपर्क का दिया प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 28 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी की रायपुर ग्रामीण जिला इकाई द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कौशल, वैचारिक आधार तथा आगामी अभियानों की रणनीति से सशक्त करना रहा।

कार्यशाला में नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और इन्हीं विचारों पर आधारित यह प्रशिक्षण अभियान ग्रामीण विकास एवं सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी एवं धनमती साहू ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक संरचना, बूथ प्रबंधन तथा जनसंपर्क की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


अन्य पोस्ट