गरियाबंद

प्रवासी मजदूरों के सशक्तिकरण के लिए ब्लॉक स्तरीय समन्वय कार्यशाला
27-Feb-2026 4:12 PM
प्रवासी मजदूरों के सशक्तिकरण के लिए  ब्लॉक स्तरीय समन्वय कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

छुरा, 27 फरवरी। छुरा जनपद पंचायत सभागार में गरियाबंद जिले में प्रवासी एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के सशक्तिकरण, सुरक्षित प्रवास एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोडऩे के उद्देश्य से एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय समन्वय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न शासकीय विभागों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  कार्यशाला में श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, पोस्ट ऑफिस एवं बैंकिंग तंत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रवासी मजदूरों के समक्ष आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए संयुक्त प्रयास करने पर सहमति बनी।वही साथी समाज सेवी संस्था के जिला समन्वयक श्रीराम साहू ने एमआरसी कार्यक्रम के उद्देश्य एवं लक्ष्य की जानकारी दी और प्रवासी मजदूरों के हित में कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रवासी मजदूरों को उनके अधिकारों की जानकारी देना, दस्तावेज़ सुधार एवं पंजीयन में सहयोग करना, विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोडऩा तथा आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराना है।  कार्यशाला में जिला मजदूर संघ अध्यक्ष रुपनाथ बंजारे, अतिरिक्त मुख्य कार्यापालन अधिकारी आर.के.ध्रुव, समाज कल्याण विभाग के पंचायत इंस्पेक्टर डी.आर यादव एडीईओ हेमलाल कँवर लेबर इंस्पेक्टर रश्मि ठाकुर, तुकेश्वर साहू, विकास सोनी , विभा साहू एनजीओ निर्मल सेन राजकुमार साहू नागेश साहू पुनेश्वर सेन एवं जन साहस संस्था की फील्ड ऑफिसर पुलकित साहू, लीलेश तथा जनसाथी मीनू वर्मा, कमल नारायण साहू उपस्थित रहे। कार्यशाला में सभी ने भविष्य में समन्वित रूप से कार्य कर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

 


अन्य पोस्ट