गरियाबंद

दूरदर्शी बजट-अनिल चंद्राकर
25-Feb-2026 4:30 PM
 दूरदर्शी बजट-अनिल चंद्राकर

मैनपुर, 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी है। अनिल चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार का यह तीसरा बजट है और इसमें विकास, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा किसानों से जुड़े प्रावधान शामिल किए गए हैं। उनके अनुसार, बजट में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक कृषि उपकरणों की उपलब्धता और कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन से जुड़े प्रावधान किए गए हैं। उनका कहना है कि इससे किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। चंद्राकर ने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं, स्व-सहायता समूहों के विस्तार, पोषण अभियान और स्वरोजगार योजनाओं के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।

उनके अनुसार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर भी ध्यान दिया गया है।

उन्होंने बजट को राज्य के विकास की दिशा में एक कदम बताया।


अन्य पोस्ट