गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 25 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पदाधिकारियों की नियुक्ति किया है। जिसमें भाजयुमो के जिला मंत्री अविनाश साहू,मंडल अध्यक्ष अंकित मेघवानी के साथ-साथ अनुसूचित जाति मोर्चा के नवापारा मंडल अध्यक्ष पार्षद नम्मू नारायण ध्रुव की नियुक्ति की गई है।
उनकी नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष श्याम नारंग, तथा अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू की अनुशंसा पर की गई। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष योगेश ध्रुव द्वारा युवा पार्षद नम्मू नारायण ध्रुव को मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर अविनाश साहू सहित नवनियुक्त पदाधिकारी ने त्रिवेणी संगम बीच स्थित भगवान श्री कुलेश्वर नाथ महादेव,राजिम लोचन एवं राजिम भक्तिन माता का दर्शन कर प्रदेश के सभी लोगों की सुख समृद्धि की कामना की है।
इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू,उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, सभापति सहदेव कंसारी, सचिन सचदेव, पार्षद एवं सभापति लोक निर्माण विभाग, मंडल अध्यक्ष अंकित मेघवानी मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनस रिज़वी, वीरेंद्र यादव सरपंच, कोलियारी एवं भाजयुमों जिला रायपुर ग्रामीण सोशल मीडिया सह-प्रभारी,नगर साहू समाज व्यापारी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष युवराज साहू,उपाध्यक्ष मनीष साहू, मोहित साहू,कार्तिक साहू अख्तर चंगल,हिमांशु शर्मा, राजेश जगवानी,मनीष कुकरेजा,दिनेश साहू,गौरव साहू सोहेल सोलंकी, सौरभ साहू ऋषि प्रसाद वैष्णव,रवि कोलियारी संदीप राव,समस्त युवा मोर्चा साथी एवं वरिष्ठगण मुकुंद मेश्राम,परदेसी राम साहू,राजू रजक,बॉबी चावला, योगिता डॉ के आर सिन्हा, उमा कंसारी,हर्षा कंसारी,प्रभा बांसवार,गीता राजपूत,कमलेश निषाद,लीलाराम निषाद,किरण सोनी,अमित साहू,सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हैं।


