गरियाबंद

मानिकचौरी में शिव महापुराण हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
24-Feb-2026 9:51 PM
मानिकचौरी में शिव महापुराण हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 24 फरवरी। अभनपुर विकासखंड के ग्राम मानिकचौरी में आयोजित शिव महापुराण कथा श्रद्धा और भक्ति के साथ निरंतर रहा। कथा का वाचन राष्ट्रीय कथा वाचक श्रीधाम वृंदावन के कृपा पात्र छत्तीसगढ़ के गौरव पंडित कृष्णचंद्र दुबे द्वारा किया जा रहा है।

कथा के दौरान पंडित श्री दुबे ने गणेश जी के जन्म प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि आज से और अभी से सभी श्रोता अपने जीवन से पांच बुराइयों को त्याग कर पांच अच्छाइयों को ग्रहण करें और सनातन संस्कृति के संरक्षण, सनातन धर्म की रक्षा घर-परिवार समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना तथा राष्ट्रीय उत्थान जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।

कथा स्थल पर श्री शिवाय नमस्तुभ्यं, हर हर महादेव और ओम नम: शिवाय के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा, जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। शिव महापुराण कथा में ग्राम मानिकचौरी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। हजारों की संख्या में श्रोता कथा श्रवण कर धार्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस शिव महापुराण कथा का आयोजन ग्राम मानिकचौरी निवासी राधिका रमेश कुमार साहू, गोमती बलराम साहू, प्रिया नरसिंह साहू, हेमलता अवध राम साहू, साधना हलधर साहू अपने पूजनीय माता स्वर्गीय मान बाई साहू धर्मपत्नी दुखूराम साहू के पावन स्मृति में किया गया है।

आज कथा श्रवण करने प्रमुख रूप से राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, किसान नेता चंद्रिका साहू,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष परदेसी राम साहू,पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष भोज राम साहू,संत राम साहू, प्रेमलाल साहू, अरुण कुमार साहू सरपंच,गजाधर साहू,धनीश साहू,भागीरथी साहू  कोमल सिंह साहू एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिवराज देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। क्षेत्रवासियों ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में धर्म,आस्था और संस्कारों को मजबूत करने वाला शुभ कार्य बताया।


अन्य पोस्ट