गरियाबंद

यूएसटीआर के ट्रैप कैमरे में वन्य प्राणियों की तस्वीरें कैद
24-Feb-2026 8:40 PM
यूएसटीआर के ट्रैप कैमरे में वन्य प्राणियों की तस्वीरें कैद

'छत्तीसगढ़'संवाददाता
मैनपुर, 24 फरवरी।
उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगाए गए ट्रैप कैमरों में विभिन्न वन्य प्राणियों की तस्वीरें दर्ज की गई हैं।

वन विभाग के अनुसार, कैमरों में एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी है। इसके अलावा चीतल, नीलगाय, गौर और तेंदुआ की भी तस्वीरें कैद हुई हैं।
उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने इन तस्वीरों की पुष्टि की है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन्य प्राणियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जंगल क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। विभाग द्वारा वन्यजीव संरक्षण के तहत निगरानी बढ़ाने और स्थानीय लोगों को जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट