गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 23 फरवरी। ग्राम रानीपरतेवा की बहु प्रतीक्षित मांग निषाद समाज का भवन का लोकार्पण एवं उद्घाटन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सभी अतिथियों को बाजा गाजा के साथ बहुत ही शानदार तरीके से स्वागत करते हुए मुख्य मंच तक लाया गया। तत्पश्चात भवन का फिता काट कर पूजन अर्चना कर लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपसिंग साहू सामाजिक कार्यकर्ता जिला गरियाबंद, अध्यक्षता मोतीराम निषाद अध्यक्ष निषाद समाज जिला गरियाबंद, विशिष्ट अतिथि पंकज निर्मलकर जनपद सदस्य जनपद पंचायत छुरा,विशिष्ट आतिथि हेमलाल नेताम सरपंच ग्राम पंचायत रानीपरतेवा के कर कमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सभी अतिथियों को निषाद समाज द्वारा फूलमाला गमछा,श्रीफल साल एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत के सभी पंच सरपंच गणों द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से गजमाला के साथ सभी अतिथियों का सम्मान किया गया साथ ही मोमेंटो भी भेट किया गया। अतिथि आगमन के पूर्व निषाद समाज रानीपरतेवा पाली द्वारा बहुत ही शानदार कार्यक्रम पावन गंगा पंडवानी मठपुरैना रायपुर की शानदार प्रस्तुति कराई गई। जिसमें पूरे पाली परिक्षेत्र एवं गांव के आए हुए अतिथि गणों के द्वारा कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाए मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में समाज को संबोधित करते हुए भवन के लिए बधाई दी साथ ही एक जुट रहकर समाज के उत्थान और विकास में कार्य करने की अपील की इसी कड़ी में कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे मोतीराम निषाद ने अपने उद्बोधन में समाज को शिक्षित रहने और नशा पान से दूर रहने की सलाह दी गई। विशिष्ट अतिथि पंकज निर्मलकर ने अपने उद्बोधन में गांव के चहुमुखी विकास के लिए युवा वर्ग को आगे आने की अपील की गई साथ ही साथ ग्राम के प्रथम नागरिक हेमलाल नेताम ने नए भवन के लिए निषाद समाज को बधाई दी और समाज के विकास के लिए निषाद समाज को एकजुट रह कर कार्य करने की अपील की नवनिर्मित भवन के चारों ओर आहात निर्माण एवं सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के ऊपर जाने हेतु सीढ़ी में रेलिंग निर्माण की मांग अतिथियों से की गई जिस पर मुख्य अतिथि रूपसिंग साहू द्वारा आहात निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा किया गया। साथ ही विशिष्ट अतिथि पंकज निर्मलकर जनपद सदस्य के द्वारा बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के ऊपर जाने लिए सीढ़ी में रेलिंग निर्माण हेतु 2 लाख रुपये की घोषणा की है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डा.रामकुमार साहू पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, अघनसिंह ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष, खेमलाल सिन्हा,ओम प्रकाश साहू पूर्व सरपंच देवगांव,बीके भाई श्रवण ओम शांति सेंटर,नानक साहू,रूपेश साहू,मोनु साहू,प्रकाश साहू, लालाराम यादव,भारत साहू,फलेन्द्र साहू मंडल महामंत्री भाजपा, हिरागिर गोस्वामी,चेतन यादव,गोविंद यादव, ताराचंद साहू,भानु प्रताप साहू ,जय राम साहू,टांकेश्वर सिन्हा, देवनारायण साहू,बिसौहा साहू,पोखन यादव, भोसले सर सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक, ग्राम पंचायत कर्मचारी सचिव भगवानी राम ध्रुव,गोवर्धन निषाद, तीज बाई साहू समाज की ओर से धनसाय निषाद,साधुराम निषाद, सोनसाय निषाद, फूलसिंग, फत्ते निषाद, कन्हैया निषाद,भगवानी निषाद डोमन, तुलसी राम, पुराणिक, संतोष,गंगाराम,लोमन,सोमनाथ, घनश्याम, पालूराम देवचरण,देवनाथ, कीर्तन,भागवत,गिरधर, छगन, गिरवर, चोवाराम, हरिश्चंद्र, जीवन, सूरज, सागर,आदि लोग उपस्थित थे।
े कार्यक्रम का सफल संचालन देवनारायण यादव के द्वारा किया गया। पूरनलाल निषाद शिक्षक द्वारा समाज की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


