गरियाबंद
नवापारा राजिम, 22 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा डॉ.सनम जांगड़े के मार्गदर्शन में जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग के अनुशंसा पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. बी आर गौतम ने नवापारा नगर के युवा नेता मुकुंद मेश्राम को अनुसूचित जाति मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण में जिला महामंत्री का दायित्व प्रदान किया है।
जिला महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करने के लिए मुकुंद मेश्राम ने प्रदेश भाजपा संगठन सहित अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रकुमार साहू, वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर साहू,वरिष्ठ नेता अशोक बजाज,नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा के प्रति आभार जताया है और कहा कि संगठन ने जिस आशा और विश्वास कर के यह दायित्व प्रदान किया है उस विश्वास में खरा उतारने का प्रयास करेंगे साथ ही सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में एवं कार्यकर्ताओं के साथ समय समन्वय बनाकर संगठन में नये युवाओं को जोडेंग़े और मजबूत करेंगे। मुकुंद मेश्राम को जिला महामंत्री बनाए जाने से मित्रों एवं समर्थकों में हर्ष की लहर है उन्हें बधाई देने वाले में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नपा अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष परदेसी राम साहू, नपा विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, नपा सांसद प्रतिनिधि दयालु राम गाड़ा,डॉ राजेंद्र गदिया, नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी,प्रेम साधवानी, जनक कंसारी, धीरज साहू,रेशम हुंदल, अविनाश साहू, प्रेमलाल साहू, राजू रजक, संजीव टिंकू सोनी, चिंटू तराने,सचिन सचदेव,अंकित मेघवानी,गुलशन साहू, जितेंद्र साहू सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।


