गरियाबंद

भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बने नवीन वर्मा
22-Feb-2026 10:13 PM
भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बने नवीन वर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 22 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ नवीन वर्मा को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष परदेसीराम साहू के नेतृत्व में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई है। जारी सूची में नवीन वर्मा को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन में उनकी सक्रियता, किसानों के मुद्दों पर सजग भूमिका और क्षेत्र में मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नवीन वर्मा ने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्ष परदेसीराम साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जिला अध्यक्ष परदेसीराम साहू ने नवीन वर्मा को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।


अन्य पोस्ट