गरियाबंद

छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अजय रोहरा
22-Feb-2026 8:31 PM
छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अजय रोहरा

गरियाबंद, 22 फरवरी। सामाजिक संस्था छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत ने संगठन विस्तार के तहत अजय रोहरा (गरियाबंद) को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी ने 18 फरवरी को जारी नियुक्ति-पत्र के माध्यम से यह घोषणा की।

नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। नवनियुक्त उपाध्यक्ष अजय रोहरा ने संगठन के विश्वास के लिए आभार जताते हुए सिंधी समाज की सेवा, संस्कृति संरक्षण और युवा सशक्तिकरण के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। संस्था पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट