गरियाबंद

सहकारी समिति कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक 22 को
21-Feb-2026 4:29 PM
सहकारी समिति कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक 22 को

गरियाबंद, 21 फरवरी। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ की संयुक्त बैठक 22 फरवरी को रायपुर के तूता में आयोजित होगी। 18 दिनों तक चले आंदोलन और धान खरीदी सत्र के बाद यह पहली महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है।

सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिलाअध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि इस बैठक में आंदोलन स्थगन के दौरान बनी सहमति के बावजूद लंबित चार मांगों, एस्मा समाप्ति के बाद कर्मचारियों की बहाली तथा धान खरीदी केंद्रों में परिवहन और उठाव की समस्या पर चर्चा होगी। साथ ही रणनीति तय कर शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपने और आगामी विधानसभा सत्र में मुद्दे उठाने की योजना बनाई जाएगी।


अन्य पोस्ट