गरियाबंद

सिविक एक्शन: सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को बांटे सामान
20-Feb-2026 7:07 PM
सिविक एक्शन: सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को बांटे सामान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 20 फरवरी। सीआरपीएफ की 211 बटालियन द्वारा मैनपुर, जिला गरियाबंद के इंदागांव थाना क्षेत्र के इंदागांव में बुधवार को सिविक एक्शन कार्यक्रम एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कमांडेंट विजय प्रताप, असिस्टेंट कमांडेंट आर.के. बहाली, इकबाल अहमद, डॉ. देवी नैनी तपस्विनी, निरीक्षक गोपाल चंद्रपाल, थाना प्रभारी हुकुम सिंह नेताम, जनपद सदस्य सूर्य कांति नागेश, सरपंच केसरी सिंह ध्रुव, सरपंच कोयबा खेल सिंह मरकाम तथा सरपंच काली माटी संतोष मांझी उपस्थित रहे। इंदागांव के मुखिया सहित अन्य ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में इंदागांव, कोयबा, काली माटी और नागेश गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। स्वास्थ्य जांच शिविर में ग्रामीणों की जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा परामर्श के आधार पर दवाइयां वितरित की गईं।

सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, पेंसिल, यूनिफॉर्म, नोटबुक तथा खेल सामग्री (फुटबॉल, वॉलीबॉल) दी गई। ग्रामीणों को मच्छरदानी, पानी की टंकी, सोलर लालटेन वितरित की गई। महिलाओं को साड़ी, भगोना, पतीला, स्टील प्लेट और स्टील ग्लास प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान जलपान की व्यवस्था की गई।

कमांडेंट विजय प्रताप ने कहा कि बल आम जन की सुरक्षा, सेवा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। 211 बटालियन द्वारा इंदागांव कन्या छात्रावास को 32 इंच का स्मार्ट टीवी भी प्रदान किया गया।


अन्य पोस्ट