गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 20 फरवरी। श्रीमद् देवी भागवत कथा श्रवण कर वापस लौटे राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने बताया कि राजधानी के समीप ग्राम निमोरा में 15 से 23 फरवरी तक आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं विशाल चंडी यज्ञ ने समूचे क्षेत्र को भक्तिरस से सराबोर कर दिया है।
राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथा वाचक, छत्तीसगढ़ के गौरव एवं माटी पुत्र आचार्य पंडित रामानुज युवराज पांडे के ओजस्वी एवं मधुर प्रवचनों ने हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान महाभारत प्रसंग की ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ भगवान परशुराम एवं भीष्म युद्ध का प्रभावशाली वर्णन सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे। कथा स्थल पर भक्ति,अनुशासन और सेवा का अद्भुत संगम दिखाई दिया,जिससे पूरे क्षेत्र में सकारात्मक और धार्मिक वातावरण निर्मित हुआ। दूर-दूर से श्रद्धालुजन कथा-श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं।
इस आयोजन का संयोजन डी.सी.प्रसाद साहू, प्रेमवती साहू तथा तहसील साहू संघ अभनपुर के अध्यक्ष तुलेश साहू द्वारा किया गया। कथा-श्रवण जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष देवनाथ साहू राजिम भक्तिन माता समिति के संरक्षक मेहतरु राम साहू,अध्यक्ष लाला साहू,उपाध्यक्ष आलोक साहू, महामंत्री रामकुमार साहू,संगठन मंत्री डिगेश्वर साहू,कोमल साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। इसके साथ ही नवापारा नगर साहू संघ के अध्यक्ष रमेश साहू, उपाध्यक्ष भगवत साहू,संगठन सचिव ठाकुर राम साहू,धनमती साहू, दुकलहीन साहू,अनसूया साहू,वरिष्ठ समाजसेवी राजू तेली साहू,रविशंकर साहू, नंदू साहू, खोरपा रज्जू गुरुजी, गैंद लाल साहू,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र साहू सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


