गरियाबंद

प्रा.शाला सदर बाजार में विदाई कार्यक्रम
20-Feb-2026 4:13 PM
प्रा.शाला सदर बाजार में विदाई कार्यक्रम

नवापारा राजिम, 20 फरवरी। शासकीय प्राथमिक शाला सदर बाजार नवापारा में कक्षा -पांचवी के बच्चों का विदाई कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नारायण शिक्षा सेवा समिति के सदस्य गीता अग्रवाल,बीना अग्रवाल,पुष्पा देवी सांखला,अनुलता अग्रवाल,वार्ड पार्षदगण सहदेव कंसारी,नम्मू नरायण ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि प्रतिक शर्मा व शिक्षक गण, शैल चौहान,नीलकंठ काशी,अनीता साहू,संतोष सर शामिल हुए। नारायण सेवा समिति द्वारा सभी बच्चों को उपहार के रूप में कंपास बॉक्स, समोसा, बिस्कुट,लड्डू ,तिल पापड़ी दिया गया।  विधायक प्रतिनिधि द्वारा बच्चों को शुध्द पानी का बाटल वितरण किया गया।


अन्य पोस्ट