गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 15 फरवरी। राजिम कुंभ कल्प मेला के महाशिवरात्रि अवसर पर शाही स्नान के लिए निकले नागा साधु सहित सभी साधु संतों एवं अखाड़े का भव्य शोभायात्रा संत समागम स्थल से प्रात: शुभारंभ हुई जिसकी नवापारा नेहरू घाट के पास क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में फूल वर्षा के साथ सभी साधु संतों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी,भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष परदेसी राम साहू,पार्षद नम्मु नारायण, निर्मला धीरज साहू, सचिन सचदेव, पूर्व पार्षद प्रसन्न शर्मा,मयाराम साहू,सौरभ सिंटू जैन, योगिता सिन्हा,हर्षा कंसारी,जनपद सदस्य वर्षा शर्मा, धनमती साहू,किरण सोनी, साधना सौरज,मायाराम साहू,संजीव सोनी,लीलाराम निषाद,राजू रजक,फेकनु साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार पैकरा सहित नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के टीम शामिल थे।


