गरियाबंद
बृजमोहन से विकास कार्यों पर चर्चा
15-Feb-2026 8:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा राजिम, 15 फरवरी। केन्द्रीय बजट सत्र में सम्मिलित होकर दिल्ली से रायपुर वापस आने पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल का माना एयरपोर्ट में सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मानिकचौरी सरपंच हेमलता साहू,भाजपा मंडल नवापारा के महामंत्री चेतन साहू,द्विज साहू, रोहित साहू,नरेन्द्र बर्मन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात क्षेत्र के विकास कार्यों के विभिन्न विषयों पर बातचीत की गई। सांसद श्री अग्रवाल द्वारा सभी मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


