गरियाबंद

शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए विधायक
15-Feb-2026 8:16 PM
शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 15 फरवरी। बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव शनिवार को ग्राम पंचायत मैनपुर जयंती नगर में आयोजित नव निर्मित शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए।

उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जनक राम ध्रुव ने कहा कि अगले दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा और इस अवसर पर आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर उन्हें प्रसन्नता है। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद क्षेत्रवासियों को मंदिर में नियमित रूप से दर्शन का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर मैनपुर क्षेत्र के नागरिक और शिव मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने शिव मंदिर से मुख्य मार्ग तक नाली निर्माण कराने की घोषणा की।


अन्य पोस्ट