गरियाबंद

स्निग्धा शर्मा बनीं महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष
14-Feb-2026 4:02 PM
स्निग्धा शर्मा बनीं महिला मोर्चा  की जिला कोषाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 14 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला गरियाबंद के कोषाध्यक्ष की कमान पांडुका की वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्निग्धा शर्मा को सौंपी गई है।

पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें जिला कोषाध्यक्ष, नियुक्त किए जाने की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जिला मुख्यालय से लेकर राजिम एवं बिंद्रानवागढ़ दोनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच गजब का उत्साह रहा। महिला सशक्तिकरण, बूथ स्तर पर संगठन विस्तार और सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी ने कोषाध्यक्ष बनाकर उन पर भरोसा जताया है। राजनीतिक गलियारों में उनकी नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

 

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेत्री स्निग्धा शर्मा ने कहा कि वे सदैव पार्टी के प्रति समर्पित भावना से कार्य करती आई हैं और संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोडऩे और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है, जिसे वे संगठन की मजबूती में परिवर्तित करेंगी। बधाई देने वालों में जिले के अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के सदस्य शामिल रहे। मालूम हो कि 2006 से लेकर आज तक भाजपा के संगठन में सदस्य से लेकर बुथ अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र संयोजक, मण्डल मंत्री, मंडल उपाध्यक्ष व छुरा ब्लॉक के बड़े ग्रामपंचायत पांडुका में उपसरपंच पद पर अपनी सशक्त एवं सक्रिय भागीदारी निभाई है। कोषाध्यक्ष नियुक्ति के पश्चात बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू,पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी,जिला गरियाबंद भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर,जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू,भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा, नगर पंचायत राजिम के पूर्व अध्यक्ष रेखा-जितेंद्र सोनकर,नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर,सुश्री छाया राही,देवकी साहू,मधु नत्थानी, खुशी साहू,पांडुका के भाजपा नेता नागेंद्र साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप पांडेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजु नायक,जिला पंचायत वन सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, पूर्व जनपद सदस्य दीपक साहू ,जनपद सदस्य पंकज निर्मलकर, जनपद दुलारी साहू,चन्दन साहू, जिला कार्य समिति मन की बात प्रमुख वीरेन्द्र साहू,पारस ठाकुर,लालिमा ठाकुर उपाध्यक्ष, रिकेश साहू मण्डल अध्यक्ष राजिम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल है।


अन्य पोस्ट