गरियाबंद

माशिमं ओपन बोर्ड से होगा पत्राचार डीएड
14-Feb-2026 3:56 PM
माशिमं ओपन बोर्ड से होगा पत्राचार डीएड

शिक्षकों का टेट व डीएड सहजता से हो- डीपीआई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 14 फरवरी। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला रायपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला ने बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में ऋतुराज रघुवंशी संचालक डीपीआई,अशोक नारायण बंजारा सहायक संचालक से मुलाकात करके टीईटी के लिए विभागीय सीमित परीक्षा आयोजित करने एवं पत्राचार के माध्यम से बीएड प्रशिक्षण कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन देते हुए चर्चा में पक्ष रखा गया है कि छत्तीसगढ़ राजपत्र शिक्षक पंचायत संवर्ग भर्ती तथा सेवा की शर्ते नियम 17 अगस्त 2012 के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य किया गया है, इसके पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त किया जावे साथ ही  सुप्रीम कोर्ट के 1 सितम्बर 2025 को पारित निर्णय में हस्तक्षेप/पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए अत्यंत आवश्यक हो तो शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय सीमित परीक्षा आयोजित कर सेवारत शिक्षकों के हितों की रक्षा किया जावे। विभागीय सीमित टेट परीक्षा हेतु संयोजक डीपीआई हों एवं प्रत्येक जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जिला परीक्षा संयोजक के रूप में विभागीय सीमित परीक्षा लेंवे, पदोन्नति हेतु विभागीय सीमित परीक्षा पूर्व में भी सफलता पूर्वक आयोजित किया गया था।

सहायक शिक्षक,शिक्षक व व्याख्याता जो केवल डीएड या समकक्ष योग्यता रखते हैं,उन सभी के लिए एनसीटीई के नियमानुसार कोर्स निर्धारण कर 6 माह के बीएड कोर्स शीघ्र प्रारम्भ किया जावे। इस हेतु पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय से अनुबंध कर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ओपन बोर्ड को जिम्मेदारी देते हुए बीएड पत्राचार का संपर्क क्लास पूर्ण कर शीघ्र बीएड पाठ्यक्रम पूर्ण कराया जावे।चर्चा करते हुए डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी जी ने कहा कि शिक्षकों के लिए विभागीय टेट परीक्षा व पत्राचार से बीएड कराने का सुझाव शिक्षक हित में है।

 शिक्षक सहजता से पात्रता व दक्षता प्राप्त करें यह विभाग प्रयास कर सकता है।

ज्ञापन पर शीघ्र कार्यवाही करने की संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला,योगेश सिंह ठाकुर, सुखनंदन साहू,आयुष पिल्ले,जीतेन्द्र मिश्रा,अंजुम शेख, टिकेश्वरी साहू,कन्हैया कंसारी, अतुल शर्मा,सीएल साहू, हरीश दीवान, गोपाल वर्मा,बुद्धेश्वर बघेल, रविंद्र सॉन्गसुरतान,मनोज मुछावड,रूद्रनारायण तिवारी,शिव साहू,विभा सिंह परिहार,विनोद साहनी, इन्द्रजीत वर्मा,अनिल वर्मा, मदन वर्मा, राजेंद्र शर्मा, छम्मन पाल,कॄपा माहेश्वरी,विजय गिलहरे,भुवन अवसरिया, प्रफुल्ल मांझी,दिनेश आडिल, विनोद ताम्रकार,समर अब्बासी, अंजलि परिहार,जागृति साहू,अंजूलता गिलहरे, सरस्वती राघव, मौसमी शर्मा, कल्याणी वर्मा,अलंकार परिहार ,युवराज सिन्हा,मेघराज साहू,राधेश्याम बंजारे, चेतन साहू, भोला वर्मा, संतोष सोनवानी, मोतीमाला साहू,कंचनलता यादव, टेक राम कंवर सहित सहित पदाधिकारीगण ने मांग की है।


अन्य पोस्ट