गरियाबंद
समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 13 फरवरी। कलेक्टर बी.एस. उइके ने एसडीएम और तहसील कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में चल रहे काम और लंबित मामलों की जानकारी ली।
कलेक्टर ने कहा कि कोर्ट से जुड़े सभी मामलों को समय पर ऑनलाइन दर्ज किया जाए। किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जमीन अधिग्रहण के मामलों को जल्दी निपटाने के निर्देश दिए, ताकि सरकारी काम प्रभावित न हों। आरटीआई आवेदन और जाति, निवास, आय जैसे प्रमाण-पत्र समय पर देने के लिए भी अधिकारियों को कहा।
कलेक्टर ने शिकायतों और अन्य लंबित मामलों की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय की सफाई, फाइल व्यवस्था और रिकॉर्ड को ऑनलाइन अपडेट रखने पर जोर दिया। निर्माणाधीन तहसील भवन और अन्य सरकारी भवनों को बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।


