गरियाबंद

फाइलेरिया मुक्त भारत का संकल्प लें- ब्रह्मानंद साहू
13-Feb-2026 3:53 PM
फाइलेरिया मुक्त भारत का संकल्प लें- ब्रह्मानंद साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 13 फरवरी। 10 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ग्राम पोड़ में बच्चों को फाइलेरिया (हाथी पांव) की दवा खिलाई गई,जिसका शुभारंभ ब्रह्मानंद साहू सभापति स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच भूपेश ध्रुव,शाला के प्राचार्य घनश्याम प्रसाद चेलक,रामेश्वरी ध्रुव मैडम,सावित्री यादव,स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओमप्रकाश साहू आर एच ओ एम स्वास्थ्य कार्यकर्ता गीता साहू, सेकंड एएनएम,मितानीन येना वर्मा, लता साहू,रुक्मणी साहू, परागा गिलहरे ,ज्ञान निर्मलकर,मीना मन्नाडे एवं आरएचओ टीम की ओर से निराला जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवमी दसवीं 11वीं 12वीं के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे जिसमें 214 बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाया गया। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया (हाथी पांव) मुक्त भारत बनाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 10 फरवरी से दवा सेवन का अभियान देश के 12 राज्यों के 124 जिलों में दो हफ्ता तक चलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है इस दिन से स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगे जिसे आप जरूर खाएं यह बीमारी मच्छर के काटने से फैलता है जो बाद में पता चलता है यह दवाई स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क उपलब्ध है ।


अन्य पोस्ट