गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 12 फरवरी। अंत्योदय के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी नवापारा मण्डल द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर नगर के हृदय स्थल पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में उपाध्याय जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया किया। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष परदेशी राम साहू, दयालु राम गाड़ा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा,सभापति सचिन सचदेव, मण्डल उपाध्यक्ष धीरज साहू,महामंत्री सौरभ जैन,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तनु मिश्रा,योगिता सिन्हा,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार कंसारी,संजय बंगानी, साधना सौरज,धनमती साहू,डीलन कावले,किरण सोनी,उमा कंसारी, संजीव सोनी,अनुज राजपूत,देवेन्द्र सेन,लीलाराम निषाद आदि उपस्थित रहे।


