गरियाबंद

राजिम कुंभ मेला : विधायक ने परोसी प्रसादी
06-Feb-2026 3:34 PM
राजिम कुंभ मेला : विधायक ने परोसी प्रसादी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 6 फरवरी। राजिम कुंभ मेला के पांचवें दिन राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा में लगभग 5 हजार श्रद्धालुओं ने भरपेट प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर पर राजिम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू,पालिका अध्यक्ष महेश यादव एवं अनुभागीय अधिकारी विशाल महाराणा के साथ स्वयं अपने हाथों से हजारों भक्तों को भोजन प्रसादी परोसी तथा भक्तों के साथ बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया। भोग भंडारा की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू,नायब तहसीलदार तरेंद्र ठाकुर,नगर साहू संघ राजिम के अध्यक्ष रामकुमार साहू,तहसील साहू संघ अभनपुर के अध्यक्ष तुलेश साहू,सरपंच संघ अध्यक्ष हरीश साहू,समिति के संगठन मंत्री किशन साहू,धीरज साहू, सभापति निर्मला साहू,जग्गू यादव, पुष्पा कंसारी, पार्षद भारत यादव,नम्मू नारायण ध्रुव,जीना निषाद,विधायक प्रतिनिधि किशोर साहू,पूर्व सरपंच पारस ठाकुर,सैनिक नवीन वर्मा ने राजिम भक्तिन माता की विशेष पूजा अर्चना किया।

 

भोग भंडारा में श्रद्धालुओं को भजिया-कढ़ी, सेमी-भाटा,आलू-टमाटर की सब्जी, चटनी एवं अचार परोसा गया। यह भोग भंडारा नगर साहू संघ राजिम के अध्यक्ष  रामकुमार साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ,जिसमें नगर साहू संघ के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला  साहू एवं महामंत्री रामकुमार साहू डॉ.ओंकार साहू ने सभी अतिथियों का रोली-चंदन एवं पुष्पमाला से स्वागत कर सेवा कार्य में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर भोग भंडारा हेतु सुविधायुक्त पंडाल उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा किए जा रहे इस पुनीत मानव सेवा कार्य की सराहना करते हुए समिति के अध्यक्ष लाला साहू एवं समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी और भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।भोग भंडारा में नगर साहू संघ के संरक्षक भोले साहू व पदाधिकारियों सहित सेठ फूलचंद स्मृति महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्र-छात्राओं, एवं सर्व समाज के गणमान्य नागरिक पूर्व पार्षद नंदी शर्मा,संतोष शर्मा,बबलू ठाकुर,गोविंद कहार ने भी सेवा भाव से सहभागिता की। कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों की भी विशेष उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट