गरियाबंद

अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह
05-Feb-2026 3:42 PM
अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 5 फरवरी। तदर्थ तहसील अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों तथा स्थानीय अधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम अभनपुर में आयोजित किया गया।

उपस्थित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों तथा अधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं के अधिकार, कर्तव्य,अधिवक्ता हित, समाज में अधिवक्ताओं के प्रति सोच और अधिकारी तथा अधिवक्ताओं का समन्वय इत्यादि विषयों पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला अधिवक्ता संघ रायपुर के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता हितेन्द्र तिवारी और एसडीएम रवि सिंह ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह व्यवस्था और नियमों का पालन करे। अधिवक्ता के रुप में व्यक्ति की जवाबदारी बढ़ जाती है। न्याय प्राप्ति के उद्देश्य से कानून का संरक्षण करते हुए सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक संतुलन का तालमेल बनाकर पक्षकार के लिए पक्ष रखने के दायित्व को अधिवक्ताओं द्वारा ही पूरा किया जाता है। मंच संचालनअधिवक्ता अनिल अग्रवाल द्वारा किया गया।

स्वागत भाषण और आभार प्रदर्शन अधिवक्ता नोटरी प्रहलाद साहू और अधिवक्ता नोटरी चेमन ठाकुर ने किया। सभा को जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ठाकुर, सचिव अरुण मिश्रा,कोषाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा,उपाध्यक्ष किशोर ताम्रकार, अभनपुर तहसीलदार सीता शुक्ला द्वारा भी संबोधित किया गया। इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ की उपाध्यक्ष  रीतू बुन्देल, सांस्कृतिक सचिव परस राम कश्यप, ग्रंथालय सचिव भंजन जांगड़े, सह सचिव गायत्री साहू, सह सचिव अपूर्व सेन, कार्यकारणी सदस्य अजय बलानी, सागर पाण्डेय, अंकित फुलझेले, नवरतन यादव, राजीव द्विवेदी, सावित्री नायक, पूर्व सदस्य रामायण दास मानिकपुरी, शीतला बैस, लोकेश सोनकर और अभनपुर के सभी अधिवक्ता गण

कार्यालय सहायक संजीव प्रसाद,संजू यादव, दीना सिन्हा,राजू साहू, संजय मिश्रा,चंद्रकांत शर्मा,प्रमोद मिश्रा, नागेन्द्र सिन्हा,अपूर्व चौबे,देवेन्द्र साहू, संदीप चौरसिया,सुरेश कोसरे,उत्तम यादव,सोहन सिन्हा,अनिल बनारसी, अश्वनी बघेल,खानचंद कोसरिया, चंद्रकांत साहू,दिनेश सिन्हा,मनोज साहू, रोहन सिन्हा, गायत्री तिवारी, दुलारी चतुर्वेदानी,रामेश्वरी चतुर्वेदी, शोभाराम गिलहरे,सोनू गिलहरे,आकाश गुप्ता,संजीव फरिकार,दीपक यादव, मनीष साहू, तरुण साहू,संजीव प्रसाद,संजू यादव,दीना सिन्हा,राजू साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट