गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 5 फरवरी। नगर के झूलेलाल मंदिर में सुहिणी सोच संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम सायं 6 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष मानसी पंजवानी ने अपनी नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत सायं 5 बजे रायपुर से पधारी सुहिणी सोच संस्था रायपुर की फाउंडर मनीषा तारवानी, अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी, सचिव रेणु कृष्णानी एवं उनकी टीम के भव्य स्वागत से हुई। तिलक वंदन एवं ढोल-नगाड़ों के साथ अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया गया।
औपचारिक कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र से हुआ। इसके पश्चात डॉ. साईं संत युधिष्ठिर लालजी के सुपुत्र उदय लाल शदाणी,भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष लधाराम नैनवानी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीए चेतन तारवानी,प्रदेश महामंत्री मुरलीधर शादीजा सुंदर पंजवानी अध्यक्ष सिंध पंचायत एवं अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। धमतरी पंचायत के मुखिया चन्द कुमार जसवानी, कुरूद के कन्हैयालाल नवलानी, छुरा के चंदू मल नागदेव एवं महासमुंद के मोहनलाल मंगलानी की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों एवं विभिन्न पंचायत से आए मुखी जनों का पूज्य पंचायत नवापारा एवं सुहणी सोच संस्था द्वारा शाल एवं मोमेंटो देकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सोनिया पोपटनी एवं निशा पोपटनी के तत्वावधान में सिंधी बोली पर आधारित एक सुंदर नाट्य प्रस्तुति बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। संस्था की संस्थापक मनीषा तारवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुहिणी सोच संस्था महिलाओं की छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त मंच है, जिसके माध्यम से महिलाएं अपने परिवार के साथ-साथ समाज और देश के विकास में भी योगदान दे सकती हैं। कार्यक्रम का संचालन माही बुलानी एवं जिया लाहौरी ने किया। तत्पश्चात रायपुर सुहिणी सोच की अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी ने नवापारा-राजिम की समस्त सुहिणी सोच सदस्यों को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के पश्चात अध्यक्ष मानसी पंजवानी ने कहा कि मैं अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का हर संभव प्रयास करूंगी।इस अवसर पर सुहिणी सोच संस्था की नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष मानसी पंजवानी,सचिव ज्योति ऐशानी, सह-सचिव दीपा नागवानी, कोषाध्यक्ष रुचि पंजवानी, वाइस प्रेसिडेंट (सांस्कृतिक एवं मनोरंजन प्रभारी) काजल पंजवानी, वाइस प्रेसिडेंट (सोशल वर्क) कविता इसरानी, वाइस प्रेसिडेंट एकता साधवानी, वाइस प्रेसिडेंट (बिजनेस) महक सेवानी, वाइस प्रेसिडेंट (ग्रोथ एंड डेवलपमेंट) प्राची नागवानी,सांस्कृतिक प्रभारी( डायरेक्टर) माही ऐशानी, डायरेक्टर (सोशल वर्क)मंजू छाबड़ा, डायरेक्टर (ट्रेनिंग)राशि जगवानी, डायरेक्टर (बिजनेस) कीर्ति धामेजानी, डायरेक्टर (ग्रोथ एंड डेवलपमेंट)रिया चांदनी,मीडिया प्रभारी कोमल भाषाणी,ग्रेटर गीत गोविन्दनी, कार्यकारी सदस्य मनीषा नागवानी, कंचन गोविन्दनी,प्रिया लालवानी एवं राखी माखीजा ने शपथ ली।
कार्यक्रम में मोहित शेवानी की प्रस्तुति ने समाजजनों का विशेष रूप से दिल जीत लिया। संपूर्ण आयोजन में पूज्य श्री सिंध पंचायत के आसन दास सेवानी नंदलाल सायरानी,धनराज मध्यानी,ईश्वर जगवानी,नानक मूलचंदानी,सुरेश नागवानी,गोबिंद राजपाल,संतोष माखीजा,जवाहर जीवनणि,प्रकाश सचदेव,भूषण मेघवानी,गोपी छाबड़ा,शालू ऐसानी, दीपक नागवानी,अनिल पंजवानी एवं युवा विंग का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में सभी उपस्थितजनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।


