गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 5 फरवरी। राजिम कुंभ मेला में 1 फरवरी मांघी पूर्णिमा से 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक आयोजित राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा के चौथे दिन परीक्षेत्र साहू समाज नवापारा नगर द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक भंडारे का आयोजन किया गया।
नवापारा नगर के तत्वावधान में आयोजित इस भोग भंडारे की विशेषता यह रही कि श्रद्धालुओं को हलवा-पूरी,चावल, दाल,सब्जी, पापड़ और अचार परोसा गया। मेला इतिहास में यह पहली बार देखने को मिला कि किसी सार्वजनिक भंडारे में इतनी विविध और समृद्ध प्रसादी परोसी गई। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भरपूर भोजन कर प्रसाद ग्रहण किया और सभी भक्त अत्यंत प्रसन्न नजर आए। इस अनुकरणीय आयोजन ने नयापारा नगर साहू संघ की सामाजिक प्रतिबद्धता को एक नई पहचान दिलाई। भोग भंडारे का आयोजन नगर साहू संघ नवापारा के अध्यक्ष रमेश साहू के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक राजू साहू तेली,उपाध्यक्ष धनमती साहू, लखन लाल साहू,व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष डीगेश्वर साहू,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मीना साहू, मंदिर समिति उपाध्यक्ष आलोक साहू,नंदलाल साहू, संगठन मंत्री रवि शंकर साहू,वरिष्ठ मनीराम साहू, हृदय राम साहू, तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष रामजी साहू,परिक्षेत्र साहू,समाज बेलर अध्यक्ष हरिराम साहू एवं सचिव ओमप्रकाश साहू भंडारे से पूर्व सर्वप्रथम राजिम भक्तिन माता की विधिवत आरती एवं पूजा-अर्चना संपन्न हुई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू,पार्षद बलराम यादव,आकाश सिंह राजपूत,भारत यादव,उत्तम निषाद, रमेश पटेल, सोमनाथ पटेल,कुलेश्वर साहू,पूर्व पार्षद नंदी शर्मा,युवा नेता भूपेंद्र यादव पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिवराज देवांगन उपस्थित रहे।अतिथियों ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा।भोग भंडारा स्थल पर असम से आए दर्शनार्थियों का भी स्वागत-सम्मान किया गया,जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष लाला साहू, महामंत्री रामकुमार साहू, उपाध्यक्ष नूतन साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू, महासचिव श्याम साहू, लोकनाथ साहू, संगठन मंत्री तरुण साहू,विष्णु साहू, डॉ. ओंकार साहू, भवानी शंकर साहू, दीप यादव,सतीश साहू,ऐश्वर्या साहू, दिलीप साहू,राहुल साहू (रायपुर), डायमंड साहू, किशन साहू, रितेश साहू, अनुसूया साहू,डॉ. रेशमा साहू,नंदिनी साहू,भूमिका साहू, रामबाई साहू,प्रेम बाई साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


