गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 4 फरवरी। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर ग्राम चंपारण में बिजली उपभोक्ताओं का एकल बत्ती कनेक्शन, सिंचाई पंप कनेक्शन,पीएम सूर्य घर उपभोक्ताओं का सम्मान समारोह चंपारण डी सी के 18 पंचायत के 20 ग्रामों के लोगों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्मानंद साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर,तथा अतिथि के रूप में अनिल साहनी सरपंच ग्राम पंचायत चंपारण,दुष्यंत साहू उप सरपंच, ईश्वर चंद साहू प्राधिकृत अधिकारी सोसायटी चंपारण,नेतराम चंद्राकर उपसरपंच डगनिया, मंसाराम साहू भूतपूर्व सरपंच चंपारण,ऋखी निषाद सांसद प्रतिनिधि, खिलेंद्र साहू,जे.ई.अजय ठाकुर,ए.ई.गोकुल देवांगन सहित समस्त स्टाफ शामिल हुए,साथ ही चंपारण पुलिस चौकी के एएसआई दामोदर साहू,आरक्षक पवन मानस, सेवानिवृत शिक्षक ननकू राम साहू, प्रकाश साहू नवागांव,भूषण वर्मा परसदा, सत्तू साहू चंपारण,रमेश देवांगन,कमलेश ठाकुर,विजय साहू, घनश्याम साहू,अमित साहू,लखन साहू, घना साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


