गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 3 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण द्वारा पेश किया गया बजट देश के नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत बनाने के संकल्प को और मजबूत करने वाला बजट है देश के सभी वर्गों के भविष्य को ध्यान में रख कर एक सर्व स्पर्शी बजट जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के लिए एक नया अवसर प्रदान किया गया है।
वहीं हर तपके के आदमी के स्वास्थ की चिंता करते हुए आवश्यक दवाइयों के दामों में कमी करने का प्रताव बहुत बड़ा राहत देने वाला साबित होगा, महिलाओं को और अधिक स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय से देश की आधी आबादी मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं, किसानों के लिए कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर कृषि में लागत कम और आय दुगुना करने का प्रयास स्वागत योग्य है, युवाओं को रोजगार का नया अवसर प्रदान करने के लिए औद्योगिक विकाश को बढ़ावा दिया गया है इस तरह देश के हर वर्ग की चिंता करते हुए 140 करोड़ देश वासियों के लिए आने वाले समय में विकसित भारत बनाने का मोदी जी के संकल्प को एक कदम और आगे ले जाने वाला है।


