गरियाबंद

विकसित भारत वाला बजट है- लौटन गिलहरे
03-Feb-2026 3:58 PM
विकसित भारत वाला बजट है- लौटन गिलहरे

नवापारा राजिम, 3 फरवरी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ लौटन गिलहरे ने कहा कि केंद्रीय बजट विकसित भारत वाला बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी 2026 को 9वीं बार पूर्णकालिक बजट पेश कर दिया है।

 इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कृषि क्षेत्र और किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। बजट में कृषि को उत्पादकता बढ़ाने, उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने,मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे संबद्ध क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है. कुल मिलाकर कृषि क्षेत्र के लिए 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है जो पिछले साल से करीब 7 फीसदी अधिक है। साथ ही वित्त मंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने, छोटे-मझोले किसानों को विशेष ध्यान देने और ग्रामीण रोजगार को मजबूत करने की बात कही है,पीएम मोदी ने इसे विकसित भारत की नींव बताया है।


अन्य पोस्ट