गरियाबंद

नारी सशक्तिकरण को दोगुना बल मिल रहा है-देवकी साहू
03-Feb-2026 3:56 PM
नारी सशक्तिकरण को दोगुना बल मिल रहा है-देवकी साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 3 फरवरी। भाजपा नेत्री एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला राजिम के शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवकी साहू ने केंद्रीय बजट पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान के साथ-साथ सभी वर्गों पर फोकस है। उन्होंने कहा कि इस बजट से नारी सशक्तिकरण को दोगुना बल मिल रहा है। विकसित भारत को आधार मानकर जनहितैषी बजट पेश किया है। जिसमें गांव,गरीब,मजदूर, महिला,व्यापारी एवं युवाओं एवं सभी वर्गों फायदा पहुंचाने वाला बजट बताया। वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 26-27 के बजट में खासकर युवाओं एवं महिलाओं के सपनों को उड़ान देने वाला है। प्रत्येक जिले में छात्राओं को पढ़ाई में बाधा को दूर करने के लिए हॉस्टल का निर्माण, महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ाने के लिए दस हजार करोड़ रूपए का इक्विटी फंड,ग्रामीण महिलाओं के उत्पाद के लिए बाजार उपलब्ध करने के लिए सी-मार्ट एवं लखपति दीदी योजना का विस्तार स्वागत योग्य है। देश में स्वास्थ्य सेवा को अधिक मजबूती देने के लिए आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना विकसित भारत की ओर एक मजबूत कदम है।


अन्य पोस्ट