गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 3 फरवरी। श्री राजीव लोचन भागवत परिवार धौराभांठा/नवापारा राजिम एवं समस्त ग्राम वासी द्वारा श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।जिसका शुभारंभ 1 फरवरी से भव्य रूप से कलश यात्रा एवं श्री गणेश पूजा के साथ हो गया है।
कथा के प्रथम दिवस श्री शिव महापुराण का महात्म्य वर्णन तथा 2 फरवरी सोमवार को शिव महिमा,ज्योतिर्लिंग प्राकट्य एवं रुद्राक्ष महत्व के बारे में विस्तार से कथा वाचक शैलेंद्र कृष्ण महाराज (वृंदावन धाम)के श्रीमुख से कथा के माध्यम से बताया गया। कथा में प्रतिदिन दोपहर 02 से संध्या 05 बजे तक प्रवचन किया जा रहा है। इस अवसर पर भिलई (आरंग) कबीर आश्रम के विजेंद्र साहेब,ग्राम छांटा वाले गौटिया मेहतरु राम साहू,नवागांव के अशोक बाफना, रामकुमार हिरवानी परसदा,रामा साहू रक्शा,छन्नू राम साहू रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर,लोकेश साहू सहित सैकड़ों भक्तगणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि 6 फरवरी को शाम 6 बजे भव्य रूप से कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के संरक्षक गण मेहतरु राम साहू छांटा,रामा साहू रक्शा,मदन साहू रक्शा, अमीरचंद साहू परसदा जोशी,चंपालाल साहू,राकेश साहू,खोरबाहरा साहू राजिम,छन्नु राम साहू धौराभाठा, चिंताराम साहू,चंद्रहास साहू,राधेश्याम, गेंदलाल,सरजू राम कुरुद,सहित अन्य ग्राम वासी लगे हुए हैं।



