गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 29 जनवरी। नगर के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं संघचालक डॉ के आर सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सेवक संघ के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत की सम्मान, गौरव एवं गरिमा का प्रतीक है। देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर जवानों को नमन करते हुए डॉ सिन्हा ने कहा कि यह महापर्व देश के गौरव, समृद्धि एवं आन बान को प्रदर्शित करता है। आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। समूचे भारत में एक संविधान लागू है। जो भारत को एकता के सूत्र में बांधकर रखता है। निश्चित रूप से यह महान राष्ट्रीय पर्व विकसित भारत की परिकल्पना को और अधिक समृद्ध करेगा। कार्यक्रम में स्वयंसेवक प्रदीप मिश्रा उपस्थित रहे।


