गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 28 जनवरी। पूर्व विधायक निवास संगवारी कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू के उपस्थिति में नगर के वरिष्ठ पूर्व प्राचार्य डॉ.रमाकांत शर्मा ने तिरंगा झंडा फहराया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामा यादव,पूर्व नपा.अध्यक्ष धनराज मध्यानी,पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह,नेता प्रतिपक्ष संध्या राव,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद दीपाली राजपूत,मंडल कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद अजय साहू,मंडल कांग्रेस अध्यक्ष अजय कोचर,रमेश तिवारी, संतोष विश्वास,अशोक गोलछा,पार्षद अर्जुन साहू,हेमंत साहनी, रामरतन निषाद,तरुण कंसारी,टिकेश्वर गिलहरे, फागू राम देवांगन,मंगराज सोनकर, निर्माण यादव, मुरली राजपूत,सुनील जैन,रघुवीर निर्मलकर,विजय तारक,सुरेन्द्र साहू, वीरेंद्र राजपूत,प्रदीप साहू,बल्लू देवांगन,राजा चावला,महेश साहू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


