गरियाबंद
आयुष सिंह उत्कृष्ट इंजीनियर से सम्मानित
27-Jan-2026 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 27 जनवरी। अभनपुर जल संसाधन विभाग के माध्यम से अभनपुर के किसानों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले इंजीनियर आयुष सिंह का कलेक्टर गौरव सिंह ने सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायपुर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर गौरव सिंह द्वारा जल संसाधन विभाग के उप अभियंता आयुष सिंह को कार्यपालन अभियंता जल प्रबंधन संभाग क्रमांक 1 के विभागीय योजनाओं,शासकीय कार्यों के क्रियान्वयन में सराहनीय योगदान के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर उत्कृष्ट इंजीनियर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यालयीन अधिकारियों- कर्मचारियों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


