गरियाबंद

नवीन नितिन का नेतृत्व संगठन को नई दिशा देगा- योगिता सिन्हा
23-Jan-2026 3:56 PM
नवीन नितिन का नेतृत्व संगठन को नई दिशा देगा- योगिता सिन्हा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 23 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नवीन नितिन के नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश महिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष एवं गर्व की बात है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जवाबदारी मिली है।

भारतीय जनता पार्टी के विचार एवं सिद्धांत है जहां एक साधारण से कार्यकर्ता को संगठन के सर्वोच्च पद पर आसीन हुवे है। निश्चित रूप से नवीन नितिन के राष्र्टीय अध्यक्ष बनने से संगठन और अधिक मजबूत होगा एवं संगठन को नई दिशा मिलेगी। युवा कार्यकर्ता को पार्टी के सर्वोच्च पद ग्रहण करने से सभी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह एवं जोश का माहौल है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा राष्ट्रीय नेता नवीन नितिन जी के मार्गदर्शन में देश तरक्की एवं विकास के राह पर अधिक तेज गति से चलते हुवे विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को अवश्य हासिल करेगा।


अन्य पोस्ट