गरियाबंद

गिरीश शर्मा शिक्षक साहित्य साधक सम्मान से सम्मानित
20-Jan-2026 4:18 PM
गिरीश शर्मा  शिक्षक  साहित्य   साधक  सम्मान  से  सम्मानित

 राजिम  में  संस्कृति  मंत्री  के  मुख्य  आतिथ्य  में  हुआ  सम्मान  समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 20 जनवरी।  शिक्षक साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन  प्रेम रतन मैरिज पैलेस राजिम  किया गया।

  इस  अवसर  पर  शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी  में  पदस्थ सहायक  शिक्षक  गिरीश  शर्मा   को  साहित्य  शिक्षक  साधक  सम्मान  से  सम्मानित  किया  गया। समारोह  के  मुख्य  अतिथि संस्कृति  मंत्री  राजेश  अग्रवाल थे। कार्यक्रम की  अध्यक्षता  चंदू  लाल  साहू  अध्यक्ष  राज्य  भंडार गृह   निगम  ने  किया  एवं  विशेष  अतिथि के रूप में  रोहित साहू  विधायक राजिम  विधानसभा,  संतोष  उपाध्याय  पूर्व  विधायक,  महेश  यादव  अध्यक्ष  नगर पालिका  राजिम, विभा अवस्थी  प्रदेशाध्यक्ष  भाजपा  महिला  मोर्चा  एवं  वरिष्ठ  साहित्यकार  विनय कुमार  पाठक,   मीर  अली  मीर  उपस्थित  थे।

आज  राजिम  के  प्रेम  रतन  मैरिज  पैलेस  में  शिक्षक  साहित्य  परिषद  छत्तीसगढ़  द्वारा  किए  गए  इस  आयोजन  में  छत्तीसगढ़  सहित उत्तर प्रदेश,  महाराष्ट्र,  केरल,  गुजरात,  पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु,  उत्तराखंड  आदि  राज्य के  साहित्य  कार सम्मिलित  हुए  जिन्हें  समारोह  में  सम्मानित  किया  गया  साथ  ही इस  अवसर  पर  गिरीश  शर्मा  सहित  31 शिक्षकों  को  शिक्षक  साहित्य  साधक  सम्मान  से    सम्मानित किया गया।  आज  आयोजित  समारोह  में   अनुविभागीय अधिकारी  (राजस्व ) राजिम  विशाल   महाराणा, जिला शिक्षा अधिकारी  जगजीत  सिंह  धीर, तहसीलदार  मयंक  अग्रवाल,  सहायक   सांख्यिकिय अधिकारी  श्याम  चंद्राकर,  ललित  मिश्र,  विवेक  शर्मा, मुन्ना  लाल  देवदास, सागर  शर्मा,   पुरन लाल  साहू, अनिल अवस्थी,  ज्ञानेन्द्र शर्मा  आदि उपस्थित  थे।  इससे  पूर्व  भी  गिरीश  शर्मा  को  शिक्षा  के  क्षेत्र  में  उल्लेखनीय  उपलब्धि  हेतु  मुख्यमंत्री  गौरव  अलंकरण,  कोविड काल  में  आनलाईन  क्लास  एवं  मोहल्ला  क्लास  के  लिए  राज्य  स्तरीय  सम्मान,  जिला  स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक  सम्मान, इंदौर  में  भारत श्री  सम्मान,  अयोध्या  में  स्वदेश   गौरव  सम्मान, भोपाल  में  भारत भूषण  सम्मान, मंच  संचालन  के  लिए  गणतंत्र  दिवस  एवं  स्वतंत्रता दिवस  पर   सम्मानित  किया  जा  चुका  है।

शिक्षक साहित्य  साधक  सम्मान  से  सम्मानित  किये  जाने  पर   गिरीश  शर्मा  को जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत  सिंह  धीर,  जिला  मिशन समन्वयक  शिवेश  शुक्ला,   सहायक  परियोजना  अधिकारी  बुद्ध  विलास  सिंह,  सहायक   सांख्यिकिय अधिकारी  श्याम  चंद्राकर,  कृपाल पैकरा ,  मनोज  केला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र ध्रुव,  विकासखंड स्रोत समन्वयक छन्नूलाल  सिन्हा,  संकुल समन्वयक दल प्रसाद साहू, संजीव साहू,  परमेश्वर  निर्मलकर, नितिन  बखारिया, होरी लाल साहू,  देवेन्द्र पांडे,  दीपक  सरवैया आदि  ने  बधाइ दी  है।

 


अन्य पोस्ट