गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 15 जनवरी। अभनपुर बेलभांठा में 16 जनवरी को तहसील साहू संघ अभनपुर के द्वारा राजिम भक्तिन माता जयंती महोत्सव एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र साहू,प्रमुख अतिथि पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू,पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, तथा विशेष अतिथि में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू,रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीराम साहू, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू,कसडोल विधायक संदीप साहू,जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष देवनाथ साहू, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मनीष साहू, उपाध्यक्ष भेखराम साहू,जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू,तहसील साहू संघ के अध्यक्ष आरंग फागुलाल साहू, तहसील साहू संघ तिल्दा अध्यक्ष मनीराम साहू,तहसील साहू संघ धरसीवा अध्यक्ष लेख राम साहू,ग्राम बेलभांठा के सरपंच नन्हुदास बघेल, की गरिमामयी उपस्थित रहेगी।
वहीं इस अवसर पर परम पूज्य स्वामी रणजीत साहेब (सतगुरु कबीर साधना मंदिर सिद्धेश्वर धाम जमुई बिहार)का दो दिवसीय कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान 17 एवं 18 जनवरी को भजन माला गुरुशरण साहू ग्राम भेन्डरी द्वारा सुबह 11 बजे से, कबीर सत्संग समारोह दोपहर 1 बजे से होगा। सभी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तहसील साहू संघ केअध्यक्ष तुलेश कुमार साहू,उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू,महिला उपाध्यक्ष पुष्पा देवी साहू,संगठन सचिव लोकेश साहू, महिला संगठन सचिव कुंती साहू सहित समस्त पदाधिकारी लगे हुए हैं।


