गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 7 जनवरी। शासकीय हरिद्वार उत्कृष्ट विद्यालय के परिसर में आयोजित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के सफल कार्यक्रम को वार्षिक उत्सव के रूप में मनाने के लिए 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया।
जनवरी 2026 को पर्यावरण संरक्षण,मानव कल्याण और संस्कारों (जैसे दीक्षा,विद्यारंभ गर्भ संस्कार) पर केंद्रित हैं और इनमें हजारों लोग शामिल होते हैं,जहाँ स्थानीय गायत्री परिवार सक्रिय भूमिका निभाते है। 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को गायत्री मंदिर परिसर से कलश यात्रा के साथ हुआ। वाद्य यंत्रों के लय के साथ मंगल कलश यात्रा आयोजन स्थल से स्थानीय जलाशय शीतलापारा के लिए निकाली गई। तत्पश्चात शीतलापारा से होते हुए नगर की ओर भ्रमण के लिए निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में नगर के महिलाएं एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ता शामिल हुईं।
गायत्री परिवार की ओर से बताया गया कि कलश यात्रा के बाद महायज्ञ स्थल पर घट स्थापना,वेदी पूजन किया। दोपहर में युग निर्माण योजना परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी अखंड दीपक के शताब्दी कार्यक्रम और आगे के कार्यक्रम की रुपरेखा सहित गायत्री परिवार के सप्त क्रांति अभियान की जानकारी दी गई। तत्पश्चात भोजन प्रशाद के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।


