गरियाबंद

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ में श्याम अग्रवाल बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
25-Feb-2026 4:28 PM
भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ में श्याम अग्रवाल बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 25 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी संगठन के आर्थिक प्रकोष्ठ में श्याम अग्रवाल को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रिय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डेय द्वारा की गई है। श्याम अग्रवाल लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते आए हैं। आर्थिक विषयों पर उनकी पकड़ और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद श्याम अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा प्रदेश में आर्थिक विषयों पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रकोष्ठ के माध्यम से व्यापार, उद्योग और मध्यमवर्ग से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्याम अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश में और अधिक सक्रिय व प्रभावी भूमिका निभाएगा।


अन्य पोस्ट