गरियाबंद

कुत्तों ने बच्चे समेत 5 को काटा
25-Feb-2026 7:17 PM
कुत्तों ने बच्चे समेत 5 को काटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 25 फरवरी । गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय के ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों के हमलों की घटनाएं सामने आई हैं।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, आज पंचायत भाटीगढ़ और हरदीभाटा में लगभग पांच लोगों को कुत्तों ने काट लिया। इनमें एक चार वर्षीय बच्चे के घायल होने की भी जानकारी है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे को कुत्ते ने सिर पकडक़र घसीटा।

घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर में जारी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ी है और नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो रेबीज जैसी बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। इस संबंध में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।


अन्य पोस्ट